तौन्गयी विश्वविद्यालय | टी यु (म्यांमार)

तौन्गयी विश्वविद्यालय (टी यु), तांग्गी, शान राज्य में है जहाँ कई जातीय समूह निवास करते हैं।
मुख्य परिसर का क्षेत्र २१४.८१ एकड़ है और अनुसंधान और विकास के लिए विस्तारित परिसर है।
दक्षिणी शान राज्य में एक मुख्य उच्च शिक्षा संस्थान होने के नाते, हमारा विश्वविद्यालय सरकार, व्यापार और उद्योग में आवश्यक कुशल मानव रूपी पूंजी को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं
तौन्गयी विश्वविद्यालय में जो पंद्रह विभाग बने हैं वे म्यांमार, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, प्राच्य अध्ययन, अर्थशास्त्र, कानून, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिकी, प्राणी शास्त्र, वनस्पति विज्ञान और भूविज्ञान हैं।
तौन्गयी विश्वविद्यालय की प्रमुख गतिविधियाँ योग्य और सुव्यवस्थित शिक्षित युवाओं का पोषण, शिक्षण कार्यक्रम और अनुसंधान संस्कृति प्रदान करना और विकसित करना, क्षेत्रीय विकास को लागू करना, जातीय समूहों की एकता और शिक्षा विकास हैं।
कानून विभाग ने २०१५ में BABSEACLE के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और तब से व्यावसायिक कानूनी विकास और समुदाय अध्ययन के लिए विशेष रूप से विशेष आपराधिक कानूनों, मानवाधिकार और पर्यावरण कानून में लागू किया गया हैं
विधि विभाग के ३० शिक्षक वर्गों में से , १९ शिक्षकों ने एल एल एम था पी एचडी में विशेषज्ञता के रूप में अंतरराष्ट्रीय कानून लिया था
हालाँकि एल एल बी पाठ्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कानून और मानवाधिकार कानून मुख्य पाठ्यक्रम के रूप में हैं, किन्तु पाठ्यक्रम को क्षेत्रीय तथा विश्व के राजनितिक तथा सामाजिक मसलों के साथ विकसित किया जाना हैं
स्थानांतरित मजदूरों के अधिकारों , व्यक्तियों का व्यापार तथा मौसम के परिवर्तन का सामाजिक प्रभावों से सम्बंधित अनुसन्धान कार्य्रक्रम को विधि विभाग में लागू किया गया है

WEBSITE